देश की खबरें | झारखंड में हाथियों ने 26 वर्षीय व्यक्ति को कुचला

जमशेदपुर, 19 नवंबर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में हाथियों के एक झुंड ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना घाटशिला मंडल के चाकुलिया वन क्षेत्र में सुनसुनिया गांव के पास शनिवार शाम को हुई जब संतोष मुंडा शौच के लिए घर से बाहर गया था।
पुलिस ने बताया कि मुंडा ने झुंड को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन उस पर हाथियों ने हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि पीड़ित को करीब के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुंडा के पिता की कुछ महीनों पहले ही मृत्यु हुई थी और वह परिवार में अकेला कमाने वाला था।
हाथियों ने आसपास के इलाके में मौजूद फसल को भी नुकसान पहुंचाया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *