देश की खबरें | भाजपा ने अपने उम्मीदवार पर हमला करने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

जबलपुर (मध्य प्रदेश), 17 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में मतदान के दौरान उनकी पार्टी के उम्मीदवार और कुछ अन्य लोगों पर कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया।
भाजपा की जबलपुर शहर इकाई के अध्यक्ष प्रभात साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थकों ने जबलपुर (पूर्व) के उम्मीदवार अंचल सोनकर, उनके बेटे राम सोनकर और दो पार्टी कार्यकर्ताओं पर रामलीला मैदान स्कूल के पास हमला किया।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इस दौरान गोलियां भी चलाई गईं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है।
उन्होंने दावा किया कि शहर पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से क्षेत्र में विशेष बल तैनात करने का अनुरोध किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि घमापुर इलाके में दो उम्मीदवारों के बीच झड़प की जानकारी मिली है और घटना की जांच की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *