देश की खबरें | गुरुग्राम में पति ने पत्नी को चाकू मारा

गुरुग्राम, 14 नवंबर गुरुग्राम की ओम नगर कॉलेनी में दीपावली की रात विवाद के बाद एक महिला को उसके पति ने कथित तौर पर चाकू मार दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि रूक्मणी नाम की घायल महिला को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।
मकान मालकिन सुमित्रा द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, 12 नवंबर की रात करीब नौ बजे रूक्मणी का बेटा उनके घर आया और बताया कि उसके पिता अरविंद प्रसाद ने उसकी मां के साथ मारपीट की है।
सुमित्रा ने अपनी शिकायत में कहा, “जब मैं रुक्मणी के बेटे के साथ उसके घर पहुंची तो देखा कि महिला की गर्दन पर चाकू से वार किया गया था, और उसके गले से खून बह रहा था। अरविंद वहां से भाग गया और अन्य किरायेदारों की मदद से हमने रुक्मणी को सिविल अस्पताल पहुंचाया।”
पुलिस ने बताया कि आरोपी अरविंद प्रसाद के खिलाफ शिवाजी नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323 (चोट पहुंचाना), 324 (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थाना प्रभारी (शिवाजी नगर) कृष्ण कुमार ने कहा, “दंपत्ति के बीच विवाद हुआ था। घायल महिला का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *