खेल की खबरें | लुकाकु ने बनाया नया रिकॉर्ड, सर्बिया ने यूरो 2024 के लिए क्वालीफाई किया

लुकाकु ने क्वालीफायर्स में कुल 14 गोल किए जो पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो से चार और फ्रांस के किलियन एमबापे से पांच गोल ज्यादा हैं।
इस तरह से लुकाकु ने यूरोपीय क्वालीफाइंग चैंपियनशिप में सर्वाधिक गोल करने का नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पोलैंड के रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (यूरो 2016 क्वालीफाइंग में) और उत्तरी आयरलैंड के डेविड हीली (यूरो 2008 क्वालीफाइंग में) के 13 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा।
बेल्जियम ग्रुप एफ से ऑस्ट्रिया के साथ पहले ही यूरोपीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुका है।
इस बीच सर्बिया ने बुल्गारिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलकर जर्मनी में होने वाले यूरो 2024 के लिए क्वालीफाई किया।
एक अन्य मैच में स्पेन ने जॉर्जिया को 3-1 से पराजित किया, लेकिन इस मैच के दौरान उसके स्टार मिडफील्डर गावी चोटिल हो गए।
एपी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *