देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश एम फातिमा बीवी की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

पथनमथिट्टा (केरल), 24 नवंबर उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश एवं तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल एम. फातिमा बीवी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ यहां शुक्रवार को जुमा मस्जिद के कब्रिस्तान में दफनाया गया।
सैकड़ों लोग दोपहर में पथनमथिट्टा टाउन हॉल में उमड़ पड़े थे, जहां दिवंगत न्यायाधीश का पार्थिव शरीर अंतिम विदाई देने के लिए लोगों के वास्ते रखा गया था।
पथनमथिट्टा जिलाधिकारी ए शिबु ने केरल सरकार और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की ओर से पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए।
वहीं, अतिरिक्त जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज की ओर से पुष्पचक्र अर्पित किया। गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरण पिल्लई की ओर से भी पुष्पचक्र अर्पित किया गया।
केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, विधानसभा उपाध्यक्ष चित्तयम गोपाकुमार, और विधायक के यू जेनीश कुमार तथा प्रमोद नारायणन उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने न्यायमूर्ति फातिमा के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
न्यायमूर्ति फातिमा का बृहस्पतिवार को कोल्लम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 96 वर्ष की थीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *