देश की खबरें | भारतीय साइबरस्पेस में वैश्विक औसत की तुलना में अधिक साइबर घटनाएं दर्ज की जा रही हैं: नायर

बेंगलुरु, 19 नवंबर राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक एम यू नायर ने रविवार को कहा कि भारतीय साइबरस्पेस में वैश्विक औसत की तुलना में साइबर घटनाओं की संख्या लगभग दोगुनी देखी गई हैं।
नायर ने ‘सिनर्जिया कॉन्क्लेव 2023’ में ‘एलाइनिंग टेक्नोलॉजीज टू फ्यूचर कॉन्फ्लिक्ट्स’ विषय पर एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 महीनों में औसतन लगभग 1.54 अरब अमेरिकी डॉलर के लिए रैंसमवेयर हमला किया गया, जो 2022 के बाद से दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ये राशि एक छोटा सा हिस्सा मात्र है क्योंकि इनमें से कई घटनाएं दर्ज होती है।’’
नायर ने कहा कि भारतीय साइबरस्पेस में पिछले छह महीनों के दौरान औसतन 2127 बार साइबर घटनाएं सामने आयी हैं, जो वैश्विक औसत 1108 से कहीं अधिक है।
नायर ने कहा कि साइबरस्पेस पर विघटनकारी प्रथाओं को रोकने और सीमित करने के लिए देशों के लिए एकजुट होने का समय आ गया है। उन्होंने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र और क्षेत्रीय मंचों के तहत इस दिशा में बड़ी संख्या में पहल की गई हैं, जहां राष्ट्र साइबरस्पेस के समाधान की तलाश कर रहे हैं जो राष्ट्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं है।’’
नायर ने कहा कि कई अंतरराष्ट्रीय पहल साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरती चुनौतियों का समाधान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एक उल्लेखनीय प्रयास संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नियुक्त साइबरस्पेस में देश के जिम्मेदार व्यवहार को आगे बढ़ाने पर संयुक्त राष्ट्र सरकारी विशेषज्ञों का समूह (यूएन जीजीई) है।
उन्होंने कहा कि 2021 में, यूएन जीजीई ने एक रिपोर्ट अपनायी जो अंतरराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *