देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, 18 नवंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के नागरिकों को शनिवार को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और उनसे “जलस्रोतों और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त” बनाकर प्रकृति का सम्मान करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
मुर्म ने कहा कि छठ पूजा का त्योहार सूर्यदेव की उपासना को समर्पित है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘यह नदियों, तालाबों और अन्य जलस्रोतों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी एक अवसर है। प्रकृति से जुड़ा यह त्योहार आध्यात्मिक चेतना उत्पन्न करता है और हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।’’
मुर्मू ने कहा कि छठ पूजा हमें अपने परिवेश को स्वच्छ रखने और अपने दैनिक जीवन में अनुशासन का पालन करने की याद दिलाती है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘आइये हम अपने जल संसाधनों और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाकर प्रकृति मां का सम्मान करने का संकल्प लें। इस शुभ अवसर पर, मैं सभी नागरिकों की प्रसन्नता और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।’’
उन्होंने सभी नागरिकों को शुभकामनाएं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *