देश की खबरें | पंजाब में मंत्रियों के विभाग में फेरबदल, गुरमीत मीत से वापस लिए गए चार अहम विभाग

चंडीगढ़, 21 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया और मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर से खान और भूविज्ञान सहित चार प्रमुख विभाग वापस ले लिए गए।
एक सरकारी आदेश के अनुसार, हेयर के पास अब सिर्फ खेल एवं युवा सेवा विभाग रह गया है।
आदेश के अनुसार चेतन सिंह जौरामाजरा को खान एवं भूविज्ञान, जल संसाधन और भूमि और जल संरक्षण विभाग आवंटित किए गए हैं। ये विभाग पहले हेयर के पास थे।
चेतन सिंह के पास अभी रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी, बागवानी और सूचना और जनसंपर्क विभाग है।
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग अब मुख्यमंत्री मान देखेंगे। ये विभाग पहले हेयर के पास थे।
इससे पहले, जनवरी में मुख्यमंत्री मान ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *