देश की खबरें | सौरभ कुमार होंगे बेल्जियम में भारत के अगले राजदूत

नयी दिल्ली, 24 नवंबर विदेश मंत्रालय ने वरिष्ठ राजनयिक सौरभ कुमार को बेल्जियम में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
भारतीय विदेश सेवा(आईएफएस) के वर्ष 1989 बैच के अधिकारी और वर्तमान में मंत्रालय में सचिव कुमार को यूरोपीय संघ में भारत के राजदूत के रूप में भी मान्यता दी जाएगी।
वह जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं।
एक अन्य नियुक्ति में, वर्ष 2001 बैच के आईएफएस अधिकारी और वर्तमान में इथियोपिया में भारत के राजदूत रॉबर्ट शेटकिंटोंग को मोजाम्बिक में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
वह भी जल्द कार्यभार संभाल सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *