देश की खबरें | हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार से. रा. यात्री का निधन

नयी दिल्ली, 17 नवंबर साहित्य जगत में ‘‘से. रा. यात्री’’ के नाम से विख्यात हिंदी के वरिष्ठ रचनाकार सेवाराम यात्री का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 91 साल के थे।
उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। यात्री ने सुबह गाजियाबाद में अपने घर में अंतिम सांस ली।
यात्री का दोपहर बाद हिंडन नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया।
उनके परिवार में उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।
यात्री करीब पांच दशक तक लेखन से जुड़े रहे और इस दौरान उन्होंने 300 से अधिक कहानियों के साथ ही उपन्यास, संस्मरण, व्यंग्य सहित विभिन्न विधाओं में दर्जनों पुस्तकों की रचना की। उन्होंने कई साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन भी किया।
उनकी चर्चित कृतियों में ‘दराजों में बंद दस्तावेज’, ‘लौटते हुए’, ‘टापू पर अकेले’, ‘चांदनी के आर-पार’, ‘अंजान राहों का सफर’ आदि शामिल हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *