देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज ने बताया कि किशोरी बृहस्पतिवार शाम को अपने घेर (पशुबाड़ा) में पशुओं को चारा डालने गयी थी, तभी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि किशोरी के शोर मचाने पर उसके परिजन वहां पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया।
अर्ज के अनुसार, आरोपी पीड़िता का चचेरा भाई बताया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सर्वम सिंह ने बताया कि थाना चांदपुर के पांडानगर चौकी के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की शिकायत मिली।
सीओ ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सोहित नाम के व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *