देश की खबरें | मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं के वोट निर्णायक साबित होंगे : फडणवीस

नागपुर, 18 नवंबर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं के वोट निर्णायक साबित होंगे और उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाया है।
मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
फडणवीस ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान राज्य में भाजपा की कई रैलियों को संबोधित किया था।
उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में 40 सीट पर करीबी मुकाबला होगा।
मध्य प्रदेश में 5,60,58,521 मतदाताओं में से 2,87,82,261 पुरुष और 2,71,99,586 महिलाएं हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, फडणवीस ने कहा कि वह नागपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *