देश की खबरें | महाराष्ट्र में ‘शासन अपल्या दारी’ कार्यक्रम से 1.5 करोड़ लोगों को फायदा हुआ: शिंदे

मुंबई, आठ नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार के प्रमुख कार्यक्रम ‘शासन अपल्या दारी’ (सरकार आपके द्वार) से 1.5 करोड़ लोगों को फायदा हुआ है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है।
राज्य सरकार द्वारा इस साल मई में ‘सरकार आपके द्वार’ पहल शुरू की गई थी।
ऑनलाइन माध्यम से मुंबई उपनगरीय जिले में ‘नमो 11-सूत्री कार्यक्रम’ की शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री शिंदे ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं समाज के सभी वर्गों तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों को लागू करने और यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि वे समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।
उन्होंने कहा, ‘‘हम कई कल्याणकारी पहल कर रहे हैं। ‘सरकार आपके द्वार’ पहल से 1.5 करोड़ लोगों को फायदा हुआ है।’’
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ‘नमो 11 सूत्री कार्यक्रम’ समाज के सभी वर्गों को न्याय देता है, उन्होंने कहा कि मुंबई उपनगरों में शुरू की गई पहल को पूरे राज्य में लागू जाना चाहिए।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य मजदूरों, पिछड़े वर्गों, महिलाओं और युवाओं को लाभान्वित करना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *