देश की खबरें | भारत ने भेजी भूकंप प्रभावित नेपाल के लिए राहत सामग्री की तीसरी खेप

नयी दिल्ली, नौ नवबंर भारत ने बृहस्पतिवार को नेपाल में भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए दवाओं और अन्य राहत सामग्री की तीसरी खेप भेजी।
राहत सामग्री की पहली खेप रविवार को भेजी गई थी।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को ‘एक्स’ पर लिखा,”भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की तीसरी उड़ान 12 टन राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंची।”
राहत सामग्री की ताजा खेप आईएएफ के एक सैन्य माल ढुलाई विमान से भेजी गई।
पश्चिमी नेपाल के कई इलाकों में गत शुक्रवार को आए भूकंप के कारण 150 से अधिक लोगों की जान चली गई और 250 से अधिक लोग घायल हो गए।
अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट और रुकुम के पश्चिम जिलों में आए भूकंप से सार्वजनिक और निजी दोनों तरह के लगभग 8,000 आवासों को नुकसान पहुंचा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *