खेल की खबरें | श्रीलंका के खेल मंत्री ने कहा, क्रिकेट बोर्ड पर आईसीसी निलंबन अवैध

श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन राणासिंघे ने पत्रकारों से कहा कि अगर वह आईसीसी की मतभेद निवारण संस्था के जरिये इस मुद्दे का निपटारा नहीं कर पाते हैं तो वह स्विट्जरलैंड में खेल पंचाट का दरवाजा खटखटायेंगे।
राणासिंघे ने कहा कि आईसीसी निलंबन अपने ही नियमों के खिलाफ है और संस्था को पहले अन्य सदस्यों की मंजूरी लेनी चाहिए।
आईसीसी ने शुक्रवार को राजनीतिक हस्तक्षेप का हवाला देते हुए श्रीलंका क्रिकेट के प्रशासन को निलंबित कर दिया था।
इस हफ्ते के शुरू में खेल मंत्रालय ने भारत में चल रहे विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था। मंत्रालय ने बोर्ड पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया था।
फिर अदालत ने मंत्रालय के फैसले को पलट दिया था और आईसीसी का कार्रवाई करने के लिये यह भी आधार था।
श्रीलंका को जनवरी में अंडर-19 पुरुष विश्व कप की मेजबानी करनी है।
श्रीलंका क्रिकेट प्रमुख शम्मी सिल्वा ने पत्रकारों से कहा कि वह अगले हफ्ते आईसीसी अधिकारियों से मिलने दुबई रवाना होंगे लेकिन इस बातचीत से पहले वह सरकार से आश्वासन चाहेंगे कि बोर्ड के मामलों में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा।
उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *