देश की खबरें | सिक्किम के मुख्यमंत्री ने नेहरू को जयंती पर श्रद्धांजलि दी

गंगटोक, 14 नवंबर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 134वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने शिक्षा मंत्री कुंगा नीमा लेप्चा के साथ जेएन मार्ग पर नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
नेहरू की जयंती को देश में ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
अपने संक्षिप्त भाषण में तमांग ने बच्चों के प्रति नेहरू के प्यार को याद किया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने समावेशी शिक्षा की पुरजोर वकालत की थी।
मुख्यमंत्री तमांग ने कहा, ‘‘पंडित नेहरू बच्चों के साथ वक्त बिताना पसंद करते थे। वह सभी बच्चों को हमारे भविष्य के निर्माता के तौर पर मूल्यवान मानते थे।’’
शिक्षा मंत्री ने भी छात्रों को बाल दिवस की बधाई दी और उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *